USD ($)
₹
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
€
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

इस रत्न को पहनने से मिलती है नौकरी व कारोबार में सफलता

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 6059
इस रत्न को पहनने से मिलती है नौकरी व कारोबार में सफलता
आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण चीज है पैसा और पैसा कमाने के सबसे प्रचलित माध्यम दो ही हैं- एक है नौकरी और दूसरा व्यापार। हर एक परिवार में कोई ना कोई व्यक्ति नौकरी या कारोबार से जरूर जुड़ा हुआ होगा। ये दोनों क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें हर कोई सफल होना चाहता है क्योंकि इन क्षेत्रों में सफल होकर व्यक्ति संसार के समस्त भौतिक सुख प्राप्त कर सकता है। इसके लिए हर एक व्यक्ति अपनी समझ से कुछ ना कुछ उपाय जरूर करता है। इन उपायों में ज्योतिषीय उपाय सबसे ज्यादा कारगर माने जाते हैं। 

आज के लेख में हम जानेंगे कि नौकरी व कारोबार में सफलता प्राप्त करने के लिए ज्योतिष में किस रत्न को सर्वाधिक उत्तम बताया गया है? इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि ज्योतिष में बताए गए रत्न को किस विधि से धारण करना चाहिए जिससे वह रत्न अपना सम्पूर्ण फल दे सके। 

वैसे तो ज्योतिष में बताए गए हर एक रत्न का अपना एक महत्व होता है लेकिन नौकरी और व्यापार में सफलता की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण रत्न निम्नलिखित हैं-

  1. पुखराज रत्न

  2. नीलम रत्न

  3. पन्ना रत्न


क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।

पुखराज रत्न के फायदे व पहनने की विधि-


पुखराज रत्न देवगुरु बृहस्पति का रत्न माना जाता है। बृहस्पति शिक्षा के कारक ग्रह हैं। इस रत्न को पहनने से पहले जन्म कुंडली में बृहस्पति की स्थिति जरूर देख लेनी चाहिए अन्यथा इससे नुकसान भी हो सकता है। नौकरी पाने के लिए शिक्षा का क्या महत्व है, ये बात हम सभी जानते हैं। पुखराज रत्न पहनने से जातक को शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत सफलता मिलती है जिससे उसे नौकरी प्राप्त करने व नौकरी के क्षेत्र में निश्चित रूप से सफलता मिलती है। नौकरी के अलावा पुखराज रत्न व्यापार के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इससे पहनने से व्यापार में लाभ होता है। 

पुखराज रत्न के सम्पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए इसे सोने या पीतल की धातु के साथ पहनना चाहिए। दायें हाथ की पहली उंगली यानि तर्जनी उंगली , पुखराज रत्न पहनने के लिए सर्वाधिक शुभ मानी जाती है। वही अगर शुभ दिन की बात करें तो बृहस्पति का दिन रत्न धारण के लिए सर्वोत्तम माना गया है।

यह भी पढ़ें:- पेट की चर्बी बढ़ने के कारण व इसे कम करने के सरल उपाय!

नीलम रत्न के फायदे व पहनने की विधि-


नीलम रत्न शनि देव का रत्न माना जाता है। उद्योग क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए शनि का यह रत्न विशेष शुभ माना जाता है। लेकिन इस रत्न को पहनने से पहले जातक को अपनी जन्म कुंडली में शनि की स्थिति को अच्छे से समझ लेना चाहिए। जो जातक भूमि या भवन निर्माण कार्य से जुड़े हैं उनके लिए शनि का यह रत्न किसी अमूल्य निधि से कम नहीं कहा जा सकता है। 

शनि देव के रत्न नीलम को पहनने के लिए स्वर्ण धातु या पंचधातु सबसे अधिक शुभ मानी गई है। इस धातु के साथ पहनने से इस रत्न का पूर्ण फल प्राप्त होता है। नीलम रत्न को हाथ की मध्यमा उंगली में पहनना शुभ माना जाता है। इसे पहनने के लिए ज्योतिष में शनिवार का दिन विशेष रूप से शुभ माना गया है। 

पन्ना रत्न के फायदे व पहनने की विधि-


पन्ना रत्न बुध का रत्न माना जाता है। बुध बुद्धि व व्यापार के कारक ग्रह हैं। नौकरी हो या व्यापार, बुद्धि की आवश्यकता दोनों जगह समान रूप से होती है इसलिए पन्ना रत्न धारण करने से जातक को दोनों क्षेत्रों में समान रूप से सफलता मिलती है। 

पन्ना रत्न को चाँदी के साथ पहनने से जातक सम्पूर्ण फल प्राप्त कर सकता है। इसे हाथ की सबसे छोटी उंगली में पहना जाता है। इसे पहनने के लिए बुधवार का दिन सर्वाधिक शुभ माना जाता है। 
निष्कर्ष-

इस प्रकार से हमने नौकरी व कारोबार में सफलता के लिए ज्योतिष में बताए गए शुभ रत्नों का विस्तार से विश्लेषण किया।

सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Lavina Jhunjhunwala

Lavina Jhunjhunwala

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Dr.Vinay S.Joshi

Dr.Vinay S.Joshi

Hindi, English
Navneet Pandey

Navneet Pandey

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Dr. Milan Solanki

Dr. Milan Solanki

Astrology, Ayurveda Expert Hindi, English Exp: 5+ Year
Revathi Shridhar

Revathi Shridhar

Astrology Hindi, English Exp: 8+ Year
Rajendra Mahapatra

Rajendra Mahapatra

Astrology Hindi, English Exp: 7+ Year
Srishti Aggarwal

Srishti Aggarwal

Astrology 3+ Year Exp. English, Hindi
Madhusudhan Rao

Madhusudhan Rao

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.