USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

पित्त दोष से होने वाली समस्याएं व उसके समाधान !

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 2544
पित्त दोष से होने वाली समस्याएं व उसके समाधान !

हमारे शरीर के तीन दोषों में एक दोष पित्त दोष होता है । अपने पिछले लेख में हम वात दोष से हमारे शरीर में होने वाली समस्याओं व उनके समाधान पर बात कर चुके हैं । उसी कड़ी में आज हम दूसरे दोष पित्त दोष के पर बात करने जा रहे हैं । पित्त दोष से हमारे शरीर पर किस तरह का प्रभाव पड़ता है ? पित्त दोष के क्या लक्षण होते हैं व पित्त दोष से बचने के लिए क्या उपाय किये जाते हैं ? इन सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर ढूँढने का प्रयास करेंगे । 

क्या आप ऑनलाइन आयुर्वेदिक ज्योतिष पाठ्यक्रम के बारे में अधिक जानने में रुचि रखते हैं? या शायद आपके पास अपने स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में प्रश्न हैं? आयुर्वेदिक ज्योतिष आपके स्वास्थ्य, व्यक्तित्व और बहुत कुछ के बारे में जानने का सबसे अच्छा तरीका है! सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान में शामिल हों और विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल द्वारा वैदिक ज्योतिष, हस्तरेखा पढ़ना, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, वास्तु शास्त्र सीखना शुरू करें।

क्या आप आयुर्वेद और ज्योतिष पर परामर्श करना चाहते हैं? हमारे सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी से ऑनलाइन संपर्क करें और दोष, स्वास्थ्य और कल्याण पर समाधान प्राप्त करें।


पित्त दोष क्या होता है ?


पंचतत्वों में से दो तत्व अग्नि तत्व व जल तत्व से मिलकर पित्त बनता है । पित्त हमारे शरीर की पाचन क्रिया को नियंत्रित करने का काम करता है । इसके अलावा जल व अग्नि तत्व के होने से यह हमारे शरीर के तापमान को भी प्रभावित करता है । जब हमारे शरीर में पित्त असंतुलित हो जाता है तो वह स्थिति पित्त दोष कहलाती है ।


पित्त दोष से होने वाली समस्याएं -


हमारे शरीर में पित्त के बढ़ जाने या असंतुलित हो जाने पर हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है , उनमें से कुछ प्रमुख समस्याएं निम्नलिखित हैं -

  1. पित्त में अग्नि तत्व होता है इसलिए जब पित्त बढ़ जाता है तो हमारे शरीर में बहुत जलन होने लगती है या फिर हमें गर्मी लगने के साथ ही बहुत अधिक मात्रा में पसीना आने लगता है । जिन लोगों में ऐसे लक्षण दिखें मतलब साफ है उनका पित्त असंतुलित हो गया है । 
  1. बहुत अधिक थकान होना भी पित्त दोष का संकेत है । थकान के साथ ही व्यक्ति की नींद भी कम हो जाती है । 
  1. पित्त दोष होने पर व्यक्ति के शरीर से दुर्गंध आने लगती है और उसकी त्वचा व नाखूनों में पीलापन देखने को मिलता है । 
  1. ऐसा व्यक्ति मानसिक रूप से चिड़चिड़ा हो जाता है और उसे छोटी छोटी बातों पर बहुत जल्दी गुस्सा आने लगता है । 
  1. पित्त दोष होने पर व्यक्ति को ठंडी चीजें ज्यादा खाने की इच्छा होती रहती है लेकिन खाने पर सही स्वाद का अनुभव नहीं होता है । बल्कि हमेशा कड़वाहट महसूस होती रहती है । 

यह भी पढ़ें:- आयुर्वेद के अनुसार हमारा शरीर किस प्रकार का है ?


पित्त दोष से बचने के उपाय -


खानपान की कुछ आदतों को अपनाकर व अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करके आप पित्त दोष की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं । ऐसे ही कुछ प्रमुख उपाय निम्नलिखित हैं - 

  1. सबसे पहला उपाय है कि जितना संभव हो सके गरम चीजों का सेवन करने से बचे व धूप में निकलने से भी बचें । 
  1. पित्त के संतुलन के लिए अधिक से अधिक ठंडी चीजों का सेवन करें , ठंडे पानी से स्नान करें व शरीर पर लगाने के लिए ठंडे तेल का उपयोग करें । 
  1. सभी प्रकार की दालों व हरी पत्तेदार सब्जियों का भरपूर सेवन करें । खाने में गरम मसाले व काली मिर्च का प्रयोग कम से कम करें । गरम खाद्य पदार्थ शरीर में पित्त दोष को और अधिक बढ़ा सकते हैं । 
  1. सूखे मेवों से परहेज करें व इसकी जगह अंकुरित अनाज, सलाद व अन्य ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन करें । 
  1. घी व ठंडे फलों के रस का अधिकाधिक सेवन करें । ठंडे फल आपके शरीर के अग्नि तत्व को संतुलित करने में आपकी मदद करेंगे । 

निष्कर्ष -

पित्त दोष से हमारे शरीर में होने वाली सभी समस्याओं के बारे में बात करते हुए हमने उनके उचित व लाभकारी समाधानों को भी विस्तार से समझा । इन सभी उपायों का पालन करके आप पित्त दोष की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- आयुर्वेद के अनुसार आदर्श दिनचर्या

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Dr.MilanSolanki

Dr.MilanSolanki

Astrology&Ayurveda 4+ Year Exp. Hindi, English
Mamta Arora

Mamta Arora

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Anil Khandekar

Anil Khandekar

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Monica Jain

Monica Jain

Vastu Expert Hindi, English Exp: 3+ Year
Shrikant Trivedi

Shrikant Trivedi

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Rajendra Mahapatra

Rajendra Mahapatra

Astrology Hindi, English Exp: 7+ Year
Saloni Raizada

Saloni Raizada

Astrology 3+ Year Exp. Hindi, English
Riitu Dua

Riitu Dua

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.