USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

जाने आपकी हथेली पर खिची 'विवाह रेखा' क्या कहती है

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 2391
जाने आपकी हथेली पर खिची 'विवाह रेखा' क्या कहती है
लोगो को ये जानने की बहुत इच्छा होती है कि उनकी लव  मैरिज होगी या अरेंज्ड और शादी के बाद उनकी लाइफ कैसी होगी।  

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।

जहाँ तक आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी के बारे कहा जाए तो भविष्य में आपके लिए क्या लिखा है ये आसानी से जाना जा सकता है।  ये सब आप अपनी हस्तरेखा से जान सकते है।  विवाह की रेखा में शादी कब होगी और शादी के बाद का जीवन कैसा होगा सब लिखा होता है।  इस बात की सही जानकारी आपको कोई झोलाझाप नही बल्कि एक प्रोफेशनल हस्तरेखा स्पेशलिस्ट ही दे सकता है। 

वैसे तो आजकल कई तरह से हस्तरेखा को पढने का दावा किया जाता है लेकिन हस्तरेखा जो पुराने ज़माने से हमारे यहाँ पढ़ी जा रही है उस तकनीक से ही शादी के बारे सबसे ज्यादा एक्यूरेट भविष्यवाणी की जा सकती है।

हाथ की विवाह रेखा क्या कहती है



  • व्यक्ति के हाथ में खिची विवाह की रेखा उस व्यक्ति के सम्बन्ध में वो सब जानकारी देती है जो उसके विवाह से सम्बंधित है।  वो ये भी बताती है कि व्यक्ति का वैवाहिक जीवन कैसे बीतेगा। 

  • कुछ लोगो के हाथो में विवाह की एक रेखा होती है और कुछ के हाथ में एक से ज्यादा विवाह की रेखाएं होती हैं।  यदि व्यक्ति के हाथ में दो विवाह रेखाएं हैं एक गहरी और एक हल्की और वो रेखा 'बुध पर्वत' पर फैली हुई है तो व्यक्ति का एक नही बल्कि दो विवाह होंगे। 

  • यदि व्यक्ति के हाथ में एक से ज्यादा विवाह रेखाएं हैं और कोई भी रेखा बुध के ऊपर से साफ साफ़ जाती हुई नही दिख रही तो उस रेखा को चुना जाता है जो डार्क हो और उसके हिसाब से विवाह सम्बन्धी भविष्यवाणी की जाती है।  बाकि लाइन्स ब्रेकअप, अलग होने, सिर्फ एक बार शादी को दर्शाता है। 

  • हस्तरेखा से अपने पार्टनर के असल व्यवहार के बारे में भी जाना जा सकता है।  इससे व्यक्ति को अपने साथी को ज्यादा अच्छे से समझने में मदद मिलती है।  इसकी मदद से शादीशुदा जोड़ा एक दूसरे पर भरोसा कर पाएगे और दोनों में बीच तालमेल बना रहेगा और दोनों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा बीतेगा। 


हथेली में विवाह की रेखा कहाँ होती है?



  • वो रेखा जो सबसे छोटी उंगली के  नीचे, हृदय रेखा के ऊपर और बुध पर्वत के ऊपर या पास हो उसे विवाह रेखा कहते हैं।  ज्यादा से ज्यादा विवाह की 4 रेखाएं होती हैं और उस रेखा के हिसाब से पढ़ा जाता है जो गहरी, साफ़ और सबसे लम्बी हो क्योकि उसी रेखा से विवाह के विषय में सही और सटीक जानकारी दी जा सकेगी।

  • यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा हृदय रेखा के आधार बिंदु से ऊपर की ओर हो व्यक्ति का विवाह जरुर होता है।  ऐसे ही अगर विवाह रेखा हृदय रेखा के आधार बिंदु से नीचे है तो उसके विवाह होने के चांसेस बहुत कम होते हैं।  ऐसे व्यक्ति ज्यादातर अविवाहित रह जाते हैं। 


यह भी पढ़ें:- जानें सबसे भाग्यशाली हस्त रेखा कौन सी है?

वैवाहिक जीवन के विषय में जानने के अन्य तरीके


विवाह से पहले ही विवाह के पश्चात् व्यक्ति का वैवाहिक जीवन के बारे में जानने के लिए और मूल्यांकन के लिए चंद्रमा, शनि, मंगल, बृहस्पति और शुक्र पर्वत की स्थिति को भी बहुत विस्तार से और बारीकी से समझा जाता है। जो अनुभवी और प्रोफेशनल हस्त रेखा विशेषज्ञ होते हैं वो सिर्फ विवाह रेखा को पढने की बजाए दूसरे अन्य रेखाओं को भी पढ़ते हैं। इस तरह एक विशेषज्ञ व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में भविष्यवाणी करने से पहले हस्तरेखा के हर पहलु को जांचते हैं।

  • यदि व्यक्ति के हाथो में एक साथ ज्यादा विवाह रेखा है तो इस बात की पूरी सम्भावना है कि उस व्यक्ति के शादी से पहले शारीरिक सम्बन्ध होंगे और वो लव मैरिज ही करेगे। 

  • यदि विवाह रेखा ह्रदय रेखा के बिलकुल समीप होगी तो व्यक्ति 20 साल की उम्र से पहले ही शारीरिक सम्बन्ध बना लेगा।  इसी तरह यदि विवाह रेखा ह्रदय रेखा और छोटी उंगली के बीच में है तो वो 20 से 30 साल की उम्र के बीच शारीरिक सम्बन्ध बनाएगा। ये  जरुरी नही है कि ये विवाह से पहले होगा।  ये विवाह के बाद पति या पत्नी से हो सकता है। 


विवाह रेखा की बनावट और उसका अर्थ


  • यदि व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा हल्की और छोटी है तो इस बात की सम्भावना है कि उसका प्रेम सम्बन्ध में अनुभव अच्छा नही होगा। 

  • छोटी और कमजोर विवाह रेखाएं इस बात की ओर इशारा करती है कि उस व्यक्ति का बार बार ब्रेकअप होगा। 

  • जिसके विवाह रेखा चौड़ी होती है वो इस बात की निशानी है कि उसका अपने विवाह को लेकर ज्यादा इंटरेस्ट नही है। 

  • यदि विवाह रेखा में क्रोस x निशान बना है तो ये इस बात का संकेत है कि पति या पत्नी की अकस्त्मात मौत हो सकती है।

  • विवाह रेखा के अंतिम छोर पर यदि लाइन कई सेक्शन में डिवाइड हो रही है तो इसका अर्थ है उसका विवाह सुखमय नही होगा। 

  • विवाह रेखा के आखरी में यदि विभाजन रेखा बनी हुई है तो इस बात की सम्भावना है कि शादीशुदा जोड़े के बीच मनमुटाव और झगड़े हो सकते हैं। 

  • विवाह रेखा पर यदि कोई अजीब निशान हो तो इसका अर्थ है जीवन साथी सेहत से जुडी परेशानियों से जूझ सकता है। 

  • यदि विवाह रेखा एक आइलैंड जैसा बना रही है और फिर नीचे की ओर आ रही है तो इसका अर्थ है जीवन साथी का एक्सीडेंट हो सकता है या कोई खतरनाक और जानलेवा बीमारी हो सकती है। 

  • यदि विवाह रेखा गहरी होगी तो इसका अर्थ है दोनों पति और पत्नी एक दूसरे का सम्मान करेगे और जीवन भर एक दूसरे का साथ देंगे।


आपके हाथ की विवाह रेखा क्या कहते हैं जानना चाहते हैं तो हमारे एक्सपर्ट हस्तरेखा स्पेशिलिस्ट से संपर्क करे।

सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:- हथेली में मित्र रेखा का स्थान व इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य !

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Saloni Raizada

Saloni Raizada

Astrology 3+ Year Exp. Hindi, English
Shweta Gupta

Shweta Gupta

Astrology Hindi, English Exp: 8+ Year
Revathi Shridhar

Revathi Shridhar

Astrology Hindi, English Exp: 8+ Year
Mukesh Yadav

Mukesh Yadav

Astrology Hindi, English Exp: 10+ Year
Deeksha Diwakar

Deeksha Diwakar

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Akshara Diwakar Kulkarni

Akshara Diwakar Kulkarni

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Ekansh Sharma

Ekansh Sharma

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Preethi Puthenpura

Preethi Puthenpura

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.