USD ($)
₹
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
€
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

लीवर साफ़ करने के आयुर्वेदिक घरेलु उपाय

Created by Asttrolok in Ayurveda 30 Aug 2023
Share
Views: 1957
लीवर साफ़ करने के आयुर्वेदिक घरेलु उपाय
लीवर हमारी बॉडी का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमारी बॉडी से सभी टॉक्सिक पदार्थो को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ साथ ये कोलेस्ट्रोल और प्रोटीन भी उत्पादित करता है। लीवर आयरन, मिनरल्स, विटामिन ए जमा करने, लाल रक्त कोशिकाएं जो पुरानी हो चुकी है उसे नष्ट करना आदि काम भी करता है।


लीवर ख़राब होने के लक्ष्ण


लीवर खराब हो रहा है इसके कुछ संकेत बॉडी पहले से देना शुरू कर देती है जिसे नज़रअंदाज नही करना चाहिए। 

 - कुपोषण
 - एलर्जी 
 - थकान 
 - भूख में कमी 
 - स्किन का रंग बदलना 
 - पाचन तंत्र में गड़बड़ी 
 - बैचैनी 
 - एसिड रिफ्लक्स

लीवर खराब होने के कारण


विशेषज्ञों के अनुसार लीवर के खराब होने के पीछे का कारण व्यक्ति की ख़राब आदते हैं जैसे 

 - बहुत जंक फ़ूड खाना 
 - तेल मसालेदार भोजन करना 
 - ज्यादा मीठा खाना 
 - शराब का सेवन 
 - एक्सरसाइज न करना

इन सभी कारणों की वजह से लीवर में टॉक्सिक पदार्थ जमा होने लगते हैं जिससे वो ठीक से काम नही कर पाता और व्यक्ति कई गंभीर बीमारियों का शिकार होने लगता है। इसी कारण समय समय पर लीवर की सफाई बहुत जरुरी है जिसे आप कुछ घरेलु उपायों को अपनाकर कर सकते है।


लीवर साफ करने के घरेलु तरीके

हल्दी 

हल्दी को एंटीबायोटिक माना जाता है। ये खाने को रंग के साथ साथ पौष्टिक भी बनाता है। हल्दी से लीवर में जमा गंदगी निकल जाती है। लीवर साफ़ करने के लिए एक गिलास गर्म पानी में थोड़ी सी कारी मिर्च पाउडर और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डाले और मिक्स करे। अब इसे खाली पेट सुबह पी लें।

चीनी का सेवन कम करे 

चीनी और ऐसी चीजे जिसमें बहुत मिठास होती है उससे बचना चाहिए क्योकि इससे बॉडी में जरुरी  एंजाइम नही बन पाते हैं। एंजाइम कम बन पाने के कारण बॉडी में ग्लूकोज बढ़ जाता है। व्यक्ति को मात्र 20 से 30 ग्राम ही चीनी का इस्तेमाल प्रतिदिन करना चाहिए, इससे ज्यादा नही।

प्रोसेस्ड फूड न खाए 

डॉक्टर्स अनुसार प्रोसेस्ड फूड में रसायन और सिंथेटिक सामग्री होती है जो हमारे बॉडी का सारा सिस्टम बिगाड़ देते हैं। लीवर को स्ट्रोंग रखना है तो प्रोसेस्ड फ़ूड का इस्तेमाल बंद कर दें।

गुनगुना पानी

हेल्थ विशेषज्ञों अनुसार यदि व्यक्ति नियमित रूप से गुनगुना पानी पिए तो उसका लीवर साफ़ हो जाएगा और सभी टॉक्सिक पदार्थ बॉडी से निकल जाएगे। व्यक्ति को रोज एक गिलास गुनगुने पाने में आधा नीम्बू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इसके अलावा रोज में कम से कम 10 गिलास पानी पीना चाहिए।

हरे पत्तेदार सब्जियां

जितनी भी गहरे रंग की सब्जियां है जैसे पालक, सरसों का साग, करेला आदि ये सभी भोजन में शामिल करने चाहिए क्योकि इन सभी भी क्लींजिंग गुण होता है जो बॉडी से टॉक्सिक पदार्थ निकालने में मदद करता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटी ओक्सिडेंट होते हैं जो लीवर से फैट कम करने का काम करते हैं। इसके सेवन से लीवर सही तरीके से काम करता है। रोज यदि दो से तीन कप ग्रीन टी पी जाए तो लीवर हमेशा ही स्ट्रोंग बना रहेगा।

लहसुन

लहसुन का इस्तेमाल भोजन बनाने में बहुत होता है। ये सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसमें सल्फर यौगिक होता है जो लिवर एंजाइम को एक्टिव बनाए रखता है जिससे बॉडी से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते रहते हैं। यदि व्यक्ति रोज रात को सोने से पहले 2 लहसुन खा ले तो उसका लीवर स्ट्रोंग बना रहेगा।

आंवला

आयुर्वेद अनुसार आंवला लीवर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यदि व्यक्ति एक गिलास गरम पानी में 1 चम्मच आंवला पाउडर सुबह खाली पेट पी ले तो लीवर साफ़ हो जाएगा।

करेले का रस

करेला सब्जी सबको पसंद नही है लेकिन इसमें बहुत पोषक तत्व होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जो लीवर के लिए बेहतर माने जाते है । यदि व्यक्ति नियमित रूप से करेले का जूस पिए तो लीवर साफ़ हो जाएगा।

सेब का सिरका

भोजन में रोज इसका इस्तेमाल लीवर के लिए बहुत अच्छा होता है।

किशमिश

किशमिश को धोकर 2 कप पानी में गरम पानी में डाले और रात भर भिगोकर रखे। सुबह इसे हल्का सा गुनगुना करे और पी जाए। अब इसके आधे घंटे तक कुछ खाए नही। इस उपाय से सिर्फ लीवर ही नही बल्कि किडनी भी साफ़ हो जाती है।

शहद और पानी

सुबह सबसे पहले लहसुन खाए और फिर एक गिलास गुनगुने पाने में एक चम्मच शहद मिलाकर पी ले। इससे लीवर साफ़ हो जाएगा।

ऊपर बताए उपायों को अगर आप 15 से 21 दिन तक करेंगे तो आपका लीवर साफ़ हो जाएगा और पहले जैसे बिलकुल सही काम करने लगेगा जिससे आप तंदुरुस्त रहने लगेगे।

सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Lavina Jhunjhunwala

Lavina Jhunjhunwala

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Ekansh Sharma

Ekansh Sharma

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Dr. Milan Solanki

Dr. Milan Solanki

Astrology, Ayurveda Expert Hindi, English Exp: 5+ Year
Madhavi Nage

Madhavi Nage

Vedic Astrology Hindi, English Exp: 8+ Years
Pranjali Khatawkar

Pranjali Khatawkar

Astrology
Thakur Prasad Das

Thakur Prasad Das

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Madhusudhan Rao

Madhusudhan Rao

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Preeti Tandon

Preeti Tandon

Astrology Hindi, English, Marathi Exp: 5+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.