USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

वास्तु अनुसार सीढियां कैसी होनी चाहिए

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1596
वास्तु अनुसार सीढियां कैसी होनी चाहिए
जब भी हम अपना घर बनाते हैं उसके हर कोने को बेस्ट बनवाना चाहते हैं चाहे वो आँगन हो या हॉल या किचन या घर की सीढियाँ। हमे सब बेस्ट और डिज़ाइनर चाहिए होता है। हमे हमारे घर को भी हमारी तरह मॉडर्न लुक चाहिए ऐसे में हम घर में आड़ी टेडी सीढियां बना देते हैं जो वास्तु के अनुसार सही नही होती है। वास्तु अनुसार यदि सीढियाँ सही तरह से और सही दिशा में बनाई जाए तो ये वास्तु लाभ आपके जीवन में बहुत तरक्की ला सकता है। ऐसे ही अगर वास्तु अनुसार सीढियां गलत तरीके से और गलत दिशा में बनाई गयी हो तो व्यक्ति को बहुत नुक्सान हो सकता है। आज की इस पोस्ट में हम आपको घर में सीढियां कैसी होनी चाहिए वो बताने वाले हैं, इसलिए पोस्ट के अंत तक बने रहे।

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।

सीढियां कैसी होनी चाहिए



  • वास्तु अनुसार सीढियां हमेशा दक्षिण दिशा या पश्चिम दिशा में होनी चाहिए, ये उस घर में रहने वाले लोगो के लिए शुभ होता है। वास्तु में ये भी कहा गया है कि जब भी घर की सीढियों में कोई घुमाव दिया जाए उसकी दिशा दक्षिण होनी चाहिए।

  • जब भी घर में सीढियां बनवाए उसकी संख्या विषम होनी चाहिए जैसे 3,5,7 आदि।

  • इस बात का ख़ास ख्याल रहे कि सीढ़ी के नीचे फालतू का कबाड़, जूते चप्पल नही रखना चाहिए। ऐसा करना घर के मुख्य शख्स अर्थात मुखिया के लिए अशुभ होगा। सीढ़ी को पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की और बनाना चाहिए।

  • यदि पहले से ही घर की सीढियाँ पूर्व या उत्तर दिशा में है तो वास्तु दोष को कम या खत्म करने के लिए आप एक कमरा दक्षिण पश्चिम दिशा में तैयार करवा ले।

  • यदि जगह की वजह से या किसी और वजह से आपको सीढियां पूर्व दिशा में बनवानी पड़ रही है तो आप इस बात का ख़ास ख्याल रखें कि आपकी ये सीढियां पूर्व दिशा में बनी दीवार को नही छूनी चाहिए। दीवार और सीढियों में कम से कम 3 इंच की दूरी होनी चाहिए।

  • कुछ लोग स्टाइल के चलते सीढियों में रेल्लिंग नही लगाते। ऐसा नही करना चाहिए।

  • वास्तु अनुसार जहाँ से सीढ़ी शुरू हो रही है वहां उसका आकर गोलाई या त्रिकोनात्मक नही होना चाहिए।

  • यदि आप पहले से बने बनाए घर में रह रहे हैं और आपके घर की सीढियां वास्तु अनुसार नही है तो आप वास्तु दोष हटा सकते हैं। इसके लिए आपको एक मिटटी का कलश चाहिए। इसमें आप बारिश का पानी भरे और ढक्कन लगाकर जमीन में गाड दें। ऐसा नही कर सकते हैं तो छत पर पक्षियों के लिए मिट्टी के दो छोटे छोटे बर्तन रखे। एक में आपको सतनाजा रखना है और एक में पानी। इस उपाय से गलत दिशा में बनी सीढ़ी का वास्तु दोष खत्म हो जाता है।

  • वास्तु अनुसार घर में प्रवेश करते समय सबसे पहले सीढियां नही होनी चाहिए।

  • घर के मध्य में भी सीढियां नही होनी चाहिए।

  • किचन कभी भी सीढियों के नीचे न बनवाएँ। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको आर्थिक नुक्सान हो सकता है।

  • सीढियों के नीचे कभी भी पानी से जुडी चीज या एक्वेरियम न रखे।

  • सीढियाँ चौड़ी बनवानी चाहिए, छोटी और तंग सीढियां वास्तु अनुसार सही नही होती है।

  • सीढियों को मॉडर्न लुक देने के लिए लाल रंग से न रंगे, ये वास्तु अनुसार ठीक नही है।

  • वास्तु अनुसार सीढियों के नीचे स्टोर रूम बनवाया जा सकता है लेकिन उसका हर समय साफ़ सुथरा रहना और व्यवस्थित रहना जरुरी है। बिखरा और गन्दा स्टोर रूम नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करेगा।

  • घर के साथ साथ रोज सीढियों के नीचे भी सफाई करना जरुरी है। वहां पर कभी भी कूड़ादान नही रखना चाहिए। साफ़ रहेगा तो घर में मच्छर और मक्खियाँ नही होगी और नकारात्मकता भी नही होगी।

  • पूजा घर एक पवित्र स्थान होता है और वो साफ़ सुथरी और सही जगह पर होना चाहिए। भूलकर भी कभी भी सीढियों के नीचे मंदिर न बनवाएँ, ये वास्तु अनुसार अशुभ होता है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे आर्थिक हानि उठानी पड़ती है।

  • एक बात का ख़ास ध्यान रखे कि सीढियों के नीचे कभी भी अँधेरा नही होना चाहिए। वहां एक छोटा सा बल्ब जरुर लगाकर रखे। वहां अँधेरा होना वास्तु अनुसार अच्छा नही होता है।

  • यदि सीढियां ख़राब या टूट गयी है तो उसे ठीक करवाएं । टूटी हुई या दरार पड़ी सीढियां वास्तु अनुसार सही नही होती है।


यदि आप भी अपने घर का वास्तु चेक करवाना चाहते हैं और वास्तु दोषों के उपाय चाहते हैं तो हमारे एक्सपर्ट और अनुभवी वास्तु विशेषज्ञ से मिलने के लिए संपर्क करे।

सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:- व्यापार को बढ़ाएंगे ये वास्तु उपाय

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Madhusudhan Rao

Madhusudhan Rao

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Mr.Alok Khandelwal

Mr.Alok Khandelwal

Founder & World Renowned Astrologer
Renu joshi

Renu joshi

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Mamta Arora

Mamta Arora

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Anubhav Gairola

Anubhav Gairola

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Kunal

Kunal

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Anil Khandekar

Anil Khandekar

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Debashis Sahoo

Debashis Sahoo

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.