USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

नामकरण अंक ज्योतिष क्या है और क्या है इसका अर्थ - पार्ट 1

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1195
नामकरण अंक ज्योतिष क्या है और क्या है इसका अर्थ - पार्ट 1
अंक शास्त्र में हर अक्षर और हर संख्या का बहुत महत्व है और सभी का अपना अलग अर्थ है। हर अंक व्यक्ति के भाग्य के बारे में बताता है। ज्योतिष शास्त्र में हर नाम के अंको की गणना करके उसके भाग्य का विश्लेष्ण किया जाता है। इस गणना को नामकरण अंक ज्योतिष कहते हैं। हर अक्षर से शुरू होने वाले नाम के व्यक्ति के बारे में भी बताया जा सकता है।

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।

नाम अंक ज्योतिष


A


A अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं और उनका उद्देश्य क्लियर होता है। वो स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं और उनके लिए उनका कुछ काम करने का सपना और लक्ष्य सबसे ऊपर होता है। वो अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी जान से लग जाते हैं। ये दो टूक और साफ़ बाते करना पसंद करते हैं। ये साहसी और निडर होते हैं और अपनी मंजिल पाने के लिए बिना डरे आगे बड़ते रहते हैं।

B


B से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति बहुत ही विचारशील और भावुक होते हैं। वो शांत होते हैं और उनमें बहुत संयम होता है। वो जहाँ भी जाए सबके साथ मिलजुलकर रहते हैं। ये बहुत सहज होते हैं और जो भी बात वो किसी से कहना चाहते हैं वो आसानी से लोगो को समझ आ जाती है। हो किसी भी चीजे के बारे में विचार करने के लिए एक निश्चित तरीका अपनाते हैं, इस वजह से कई बार उनके खुद के लिए प्रॉब्लम खड़ी हो जाती है। कई बार अपनी सोचने के तरीके के कारण अच्छे अवसर गवा बैठते हैं।

C


जिनका नाम C से शुरू होता है वो अपनी बात लोगो को आसानी से बता देते हैं और वो स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। ये लोग कई बार अपने सीक्रेट भी दूसरो के साथ शेयर कर लेते हैं। कई बार वो कोई बात इतनी गंभीरता से बताते हैं कि लोग समझ ही नही पाते कि वो सच कह रहा है या मजाक कर रहा है। ये हमेशा खुश रहना पसंद करते हैं। वो अपनी तरह से पूरी कोशिश करते हैं कि उनकी वजह से कोई उदास न हो।

D


जिनके नाम D से शुरू होते हैं वो बहुत ही तार्किक होते हैं। उन्हें खुद ही किसी भी बात का विश्लेषण करके उस सिलसिले में कदम उठाने लग जाते हैं। ये बहुत व्यवस्थित रहते हैं और बहुत कम गलतियाँ करते हैं। इनमें आत्मविश्वास, समर्पण भरपूर होता है। कई बार ये बहुत जिद्दी भी हो जाते हैं।

E


E अक्षर वाले बहुत ही ऊर्जावान और बहिर्मुखी होते हैं। इन्हें रोज एक्सरसाइज करना और योग करना पसंद है। ये ज्यादातर सकारात्मक रहने का प्रयास करते हैं। इन्हें जीवन को पूरी तरह जीना अच्छा लगता है और उनके कभी कोई पछतावा नही होता। इस नाम के व्यक्ति कई बार एक से ज्यादा बार शादी कर लेते हैं। इनमें भरपूर उत्साह होता है और अपना काम पूरा करने का जोश भी। ये बात कई बार लोगो को प्रेरित करती है। ये भावुक होने के साथ साथ तार्किक भी होते हैं और कोई इने आसानी से बेवकूफ नही बना सकता।

यह भी पढ़ें: फैटी लीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार क्या हैं?

F


ये व्यक्ति जहाँ भी जाते हैं वहां लोगो को हमेशा अच्छा करने की सलाह लेते हैं और इनके चारो तरफ सिर्फ सकारात्मकता होती है। ये लोगो की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये समझदार,सरल और हंसमुख होते हैं। इनके अन्दर बहुत सहानुभूति होती है इसलिए सभी का दर्द ये महसूस कर पाते हैं।

G


ये व्यक्ति शक्तिशाली, धनी होने के साथ साथ संकोची भी होते हैं क्योकि ये किसी पर भी आसानी से भरोसा नही कर पाते। ये अपने काम को बहुत मेहनत के साथ करते हैं और लोग द्वारा विरोध करने पर अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी जान से काम में लगे रहते हैं। ये हमेशा सही रास्ते पर आगे बढना चाहते हैं।
H

ये लोग स्वयं के बातो, विचारों, भावनाओं के बारे में पूरी तरह आश्वस्त रहते हैं। ये सबसे अलग हटकर काम करते हैं और ये बहुत क्रिएटिव भी होते है। इनमें हमेशा कुछ नया करने की चाहत होती है। ये पैसा कमाते भी है और उसे आसानी से खर्च भी कर देते हैं। कई बार अपनी भावनाओ के कारण अकेले पड़ जाते हैं। ये
बहुत ओवर थिंकिंग करते हैं इसलिए हर चीज को शक की नजर से देखते हैं।

I


ये बहुत संवेदनशील होते हैं और सभी की भावनाओं की कदर करते हैं। ये लोग किसी को भी चोट पहुंचना नही चाहते हैं और न ही किसी को परेशां करना चाहते हैं। ये क्रिएटिव होते हैं। कई बार विकट परिस्थितियों में वो अपने आप पर कण्ट्रोल खो देते हैं।
J

ये दिल के साफ़ होते हैं। जो इनके दिल में है वो ही जुबान में होता है।ये बहुत जिम्मेदार, वफादार, भरोसेमंद और ईमानदार होते हैं। इनके अन्दर दूसरो के प्रति बहुत सहानुभूति होती है और वो लोगो से आसानी से जुड़ जाते हैं। ये महत्वाकांक्षी होते हैं लेकिन कभी भी इसके चलते किसी को नुक्सान नही पहुचाते हैं।
K

ये लोग अपनी सफलता के लिए इतने उत्साहित होते हैं कि वो उसे लेकर किसी भी तरह का समझौता नही करेगे। ये जो हासिल करना चाहते हैं वो उसे पाकर ही दम लेते हैं। ये लोग अपने दिल की बहुत सुनते हैं और उसी के हिसाब से सोचते हैं। उनका दिमाग विचारो से और ज्ञान से भरा होता है। ये आसानी से किसी भी हालत से एडजस्ट कर लेते हैं। ये शक्तिशाली, हठी, नेतृत्त्व प्रवृति, महत्वाकांक्षी होते हैं और कई बार आत्म-संदेह करने लग जाते है। वे कई बार अपने फैसलों को लेकर कन्फ्यूज्ड रहते हैं। और हठी भी होते हैं।
L

ये बुद्धिमान, जल्दी निर्णय लेने वाले, चिंतन करने वाले, सच्चे होते हैं। इन्हें दिखावा करना पसंद नही है। ये यात्रा बहुत करते हैं इसी कारण इनके साथ दुर्घटना होने का डर रहता है, इसलिए इन्हें सावधानी से यात्रा करनी चाहिए।

सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।


यह भी पढ़ें:- हस्तरेखा रीडिंग के लाभ क्या हैं?

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Kalyani manna

Kalyani manna

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Riitu Dua

Riitu Dua

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Jigyasa Agrawal

Jigyasa Agrawal

Astrology Hindi, English Exp: 6+ Year
Dr.MilanSolanki

Dr.MilanSolanki

Astrology&Ayurveda 4+ Year Exp. Hindi, English
Dr. Milan Solanki

Dr. Milan Solanki

Astrology, Ayurveda Expert Hindi, English Exp: 5+ Year
Shobha Desai

Shobha Desai

Astrology Hindi, English Exp: 2+ Year
Akshara Diwakar Kulkarni

Akshara Diwakar Kulkarni

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Mala Chatterjee

Mala Chatterjee

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.