USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

व्यापार को बढ़ाएंगे ये वास्तु उपाय 

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1700
व्यापार को बढ़ाएंगे ये वास्तु उपाय 

वास्तु शास्त्र को अभी नही बल्कि प्राचीन काल से अपनाया जा रहा है। पहले के ज़माने में मंदिर, भवन, घर आदि सभी वास्तु के हिसाब से बनाए जाते थे। आज इस विद्या का इस्तेमाल वर्तमान के आर्किटेक्चर में शामिल किया जा रहा है ताकि सही दिशा और कोण का फायदा उस घर रहने वालो को और उस ऑफिस में काम कर रहे लोगो को मिले और वो सुख शांति से अपना जीवन बिताएं। वास्तु शास्त्र हमे ये बताता है कि हमारे रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल की जाने वाली चीजो को किस प्रकार और किस दिशा में रखा जाए।

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।

हर कोई एक उज्जवल भविष्य चाहता है और चाहता है कि उसका व्यापार खूब फले फुले लेकिन उनके अथक प्रयास और दिन रात की मेहनत के बाद भी सफलता उन्हें नही मिल पाती। काम करने का तरीका भी सही होता है, मेहनत भी बहुत की और ईमानदारी से सही दिशा में काम किया फिर भी सफलता न मिलना ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ तो ऐसा है जो ठीक नही है।हम बात कर रहे हैं वास्तु की। ऐसा कई बार होता है की ऑफिस या कार्यक्षेत्र का वास्तु सही न होने के कारण मेहनत के बाद भी सफलता हासिल  नही हो पाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि ऑफिस में कुछ बदलाव किए जाए और उनके हिसाब से सही दिशा में चीजे रखी जाए और दरवाजे, दीवारों के रंग और फर्नीचर सही जगह हो तो व्यापार में हो रही असफलता सफलता में बदलने लगेगी। 

आज की इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने वाले हैं जिसे आप आपने ऑफिस और दूकान में अपनाकर अपने व्यापार को कई गुना बढ़ा सकते है। इन उपायों को अपनाने के बाद आपका व्यापार अच्छा चलने लगेगा। वास्तु शास्त्र और ज्योतिषशास्त्र के कुछ विशेष उपाय और नियम आपके व्यापार को एक नई दिशा दे सकते हैं।


व्यापार की उन्नति के लिए वास्तु उपाय


  • - व्यक्ति को अपनी दूकान या ऑफिस में दक्षिण पश्चिम दिशा में अपने बैठने की व्यवस्था करनी चाहिए। वास्तु अनुसार इस दिशा कोण का सम्बन्ध मालिक से होता है।

  • - यदि व्यक्ति अपना व्यापार घर से ही कर रहा है और उसे अपने कार्य करने का स्थान दक्षिण पश्चिम दिशा में ही बनना चाहिए। इस दिशा को व्यापारिक सौदों के लिए वास्तु अनुसार उत्तम बताया गया है। यदि इस दिशा में कोई भी व्यापारिक सौदा किया गया तो उसका रिजल्ट उत्तम ही होगा।

  • - वास्तु अनुसार दूकान या ऑफिस की दक्षिण दिवार पर दूकान का नाम लाल रंग के स्टीकर या पेंट से लिखवाना चाहिए। ऐसा करना व्यापार के लिए शुभ माना जाता है और आय के बढ़ने के योग बनेगे।

  • - वास्तु अनुसार यदि व्यक्ति दुकान में उत्तर पूर्व दिशा की ओर मुंह करने बैठेगा तो ये शुभ होता है। इस दिशा में बैठने से व्यापार में हो रही परेशानियाँ दूर होंगी और धन लाभ भी होगा।

  • - वास्तु अनुसार ऑफिस और दूकान व्यवस्थित होनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में चीजे इधर उधर बिखरी हुई नही होनी चाहिए।

  • - दुकान  या ऑफिस का गल्ला उत्तर दिशा की ओर शुभ माना जाता है।

  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यापार में वृद्धि के लिए उत्तर पूर्व दिशा अर्थात ईशान कोण खाली रखे। इस स्थान पर को भी फालतू का या कबाड़ न रखे। ये वास्तु अनुसार शुभ नही माना जाता है।

  • - ऑफिस में मंदिर ईशान कोण में होना चाहिए।

  • - ऐसा माना जाता है कि यदि व्यक्ति अपनी दूकान या ऑफिस खोले वक्त ‘ऊं महालक्ष्मययै च निद्यहे विष्णुंपत्नीत, च धीमहि तन्यो लक्ष्मीभ प्रचोदयात’ मंत्र जपे तो शुभ होता है।

  • - ऑफिस या दूकान में फर्नीचर और अलमारी दक्षिण दिशा में होनी चाहिए।

  • - वास्तु अनुसार ऑफिस या दुकान या फैक्ट्री के आस पास व्यक्ति यदि पेड़ पौधे लगाता है तो ये उसके व्यापार के लिए शुभ होता है क्योकि इससे उसके ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा आती रहती है।

  • - ऑफिस के अकाउंटेंट के बैठने के लिए दक्षिण पूर्ण दिशा शुभ मानी जाती है और ऑफिस के मार्केटिंग वाले व्यक्ति को उत्तर पश्चिम दिशा में बैठना चाहिए।

  • - ऑफिस में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आग्नेय कोण दिशा में होना शुभ होता है।

  • - ऑफिस का मीटिंग रूम वायव्य कोण दिशा में  होना शुभ माना जाता है।

  • - वास्तु अनुसार यदि एक टेबल पर एक से ज्यादा व्यक्ति बैठते हैं तो ये शुभ नही होता है। ऐसा करने से काम में रुकावट आती है।

  • - वास्तु अनुसार ऑफिस में काम करने वाले हर कमर्चारी की पीठ मुख्य दरवाजे की तरफ नही होनी चाहिए।

  • - ऑफिस का बाथरूम उत्तर-पूर्व अर्थात ईशान कोण में नही होना चाहिए।

  • - ऑफिस में डूबता जहाज, पशु पक्षी, पानी और रोते हुए व्यक्ति की पेंटिंग नही लगने चाहिए। इससे ऑफिस में नकारात्मकता आती है। इसकी जगह ऑफिस में महापुरुष, खिलाडी, हस्ते हुए बच्चो की फोटो लगानी चाहिए। इससे ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। ऑफिस में कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए मोटिवेशनल विचार लिखना भी शुभ होता है।

  • - वास्तु अनुसार ऑफिस में साफ़ सफाई रखना बहुत जरुरी है।

  • यदि आप अपने ऑफिस का वास्तु करवाना चाहते हैं तो हमारे विशेषज्ञ से संपर्क करे। सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:-  समृद्ध जीवन के लिए अपनाएं वास्तु टिप्स

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Divyam Gupta

Divyam Gupta

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Shrikant Trivedi

Shrikant Trivedi

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Shampa Basu

Shampa Basu

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Upma Majumdar

Upma Majumdar

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Preeti Tandon

Preeti Tandon

Astrology Hindi, English, Marathi Exp: 5+ Year
Shobha Desai

Shobha Desai

Astrology Hindi, English Exp: 2+ Year
Mani Aggarwal

Mani Aggarwal

Astrology 4+ Year Hindi, English
Abhay sharma

Abhay sharma

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.