USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

वास्तु के कुछ उपाय बनाएगे आपको परीक्षा में अव्वल

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1438
वास्तु के कुछ उपाय बनाएगे आपको परीक्षा में अव्वल
जीवन में रूकावटे सिर्फ बढ़ो के जीवन में नही आती बल्कि अध्य्यन कर रहे बच्चो के जीवन में भी आती हैं। कई बार बच्चे बहुत मेहनत करते हैं फिर भी उनके परीक्षा में कम अंक आते हैं। कुछ छात्रों का पढाई से मन ही हट जाता है और उनके लिए पढाई एक बोझ बनने लगती है। ऐसे में माता पिता परेशान हो जाते हैं और सोचते हैं कि ऐसा क्या करे कि उनके बच्चो का मन पढाई में लगने लगे और वो अच्छे नंबर से पास हो सके।

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।

वास्तु के अनुसार बच्चो की पढाई लिखाई में बच्चे के स्टडी रूम की दिशा और उनका सही दिशा में पढना और उनका सही दिशा में सोने का असर पड़ता है। यदि बच्चे मेहनत के बाद भी नंबर नही ला पा रहे या उनका पढाई में मन नही लग रहा तो ये सब वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु अनुसार कुछ दिशाएँ पढाई के लिए अच्छी तो कुछ दिशाएँ पढाई के लिए अशुभ मानी जाती हैं।

अत: यदि आप भी अपने बच्चो का पढाई में मन लगवाना चाहते हैं तो हमारे बताए वास्तु टिप्स पर गौर करे और हमारे अनुभवी वास्तु विशेषज्ञ से संपर्क करे।

स्टडी रूम के वास्तु टिप्स



  • वास्तु शास्त्र के आधार पर विद्यार्थियों का रूम ईशान कोण में होना चाहिए और अगर नही है तो पूर्व दिशा में भी हो सकता है।यदि दोनों ही दिशाओ में स्टडी रूम होना संभव नही तो बच्चे को ईशान कोण या उत्तर पूर्व दिशा की और मुंह करके पढने बिठा दें।

  • यदि आप बने बनाए घर में रह रहे हैं और स्टडी रूम पश्चिम दिशा में है तो आप बच्चे को पूर्व दिशा में बैठकर पढने को कहे। ये दिशा शुभ मानी जाती है और ऐसा माना जाता है कि इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे बच्चे का पढने में मन लगता है और अच्छे से याद भी हो जाता है। ये दिशा पढने के लिए शुभ होती है। पूर्व दिशा के साथ साथ ईशान कोण में अध्ययन भी शुभ माना जाता है। इस दिशा से आने वाली ऊर्जा बच्चो के कंसंट्रेशन को बढाती हैं और उसकी पढाई पहले के मुकाबले अच्छी होने लगती है।

  • वास्तु अनुसार यदि ईशान कोण, उत्तर दिशा या पूर्व दिशा उपलब्ध न हो तो आप पश्चिम दिशा भी चुन सकते हैं। बाकी दिशाओ के बाद ये दिशा पढ़ाई के लिए सही मानी जाती है। ध्यान रहे कभी भी पढने वाले स्थान आग्नेय दिशा और नैर्ऋत्य में न हो और न ही विद्यार्थी इस दिशा की ओर मुंह करके बैठे और पढ़ाई करे।

  • इस बात का ध्यान रखे कि जब बच्चा पढने बैठ रहा हो तो उसकी पीठ दरवाजे की तरफ नही होनी चाहिए।

  • बच्चे को कभी भी बीम के नीचे बैठकर अध्ययन नही करना चाहिए। वास्तु अनुसार इस स्थान पर पढने से बच्चे का ध्यान बार बार भंग होता है।

  • बच्चो के सोने का कमरा भी सही दिशा में होना चाहिए। आप चाहे तो बेडरूम में ही बच्चे का स्टडी रूम भी बना सकते हैं, बस ध्यान रहे कमरा सही दिशा में होना चाहिए।

  • स्टडी रूम का दरवाजा उत्तरी दिशा, ईशान दिशा, पश्चिम दिशा या पूर्वी दिशा में हो सकता है लेकिन भूलकर भी दक्षिण, आग्नेय या उत्तर वायव्य में दरवाजा न बनाए। ये दिशाएँ शुभ नही होती हैं।

  • स्टडी रूम में खिड़की होना शुभ होता है और ये खिड़की पश्चिम, पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए। स्टडी रूम की खिड़की की दिशा दक्षिण नही होनी चाहिए।

  • बच्चे यदि बेडरूम में पढाई कर रहे हैं तो उनका सिर पश्चिम या दक्षिण दिशा की और होना चाहिए। सोते वक्त उनको दक्षिण दिशा की और सिर करके सोना चाहिए। ऐसे सोने से बच्चो का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। वास्तु अनुसार यदि बच्चे पश्चिम दिशा की तरह सिरहाना करेगे तो उनका पढाई में मन लगेगा।

  • स्टडी रूम में भगवान् की फोटो ईशान कोण में होना चाहिए और बच्चे के स्टडी टेबल पर पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।

  • छात्रों का बुक शेल्फ दक्षिण पश्चिम दिशा में होना चाहिए। वास्तु अनुसार ये दिशा शुभ होती है। उनके अनुसार बुक शेल्फ कभी भी वायव्य दिशा या नैर्ऋत्य दिशा में नही होनी चाहिए। इस दिशा में बुक्स रखने से बच्चो का पढाई में मन नही लगेगा।

  • बच्चो को ये सिखाए कि पढकर उठने के बाद  कभी भी पुस्तक खुली न छोड़ें।ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है जिसका बच्चो के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।


यदि आप अपने घर में बच्चो के स्टडी रूम  का वास्तु कराना चाहते हैं तो हमारे वास्तु विशेषज्ञ से संपर्क करे।

सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:- व्यापार को बढ़ाएंगे ये वास्तु उपाय 

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Yogesh Deshpande

Yogesh Deshpande

Panchang & Muhurat Expert
Ekansh Sharma

Ekansh Sharma

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Divyam Gupta

Divyam Gupta

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Navneet Pandey

Navneet Pandey

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Shobha Desai

Shobha Desai

Astrology Hindi, English Exp: 2+ Year
Udayan Dalmia

Udayan Dalmia

Astrology 4+Year Exp. Hindi, English
Laxmi Khandelwal

Laxmi Khandelwal

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Arti Walia

Arti Walia

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.