USD ($)
₹
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
€
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

हथेली की ये रेखा देखकर जानें कि नौकरी कब मिलेगी !

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 3438
हथेली की ये रेखा देखकर जानें कि नौकरी कब मिलेगी !

हमारे हाथ की रेखाएं हमारे जीवन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं । हम में से बहुत सारे लोगों ने कभी ना कभी अपना हाथ किसी ज्योतिषी को दिखाया होगा और अपने विवाह या नौकरी की स्थिति जानने की कोशिश की होगी । आज हम इसी विषय से संबधित एक महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं । हम बात करने जा रहे हैं हथेली में नौकरी की रेखा की ।

आप वैदिक ज्योतिष के सामान्य कोर्स से जुड़कर ज्योतिष में अपनी समझ विकसित कर सकते हैं । इसके अलावा आप हमारे निशुल्क ज्योतिष कोर्स के माध्यम से ज्योतिष विज्ञान की बारीकियाँ आसानी से सीख सकते हैं । ज्योतिष से संबंधित किसी भी जिज्ञासा के लिए आप हमारे 40 से अधिक बेहद अनुभवी विशेषज्ञों से ज्योतिषीय परामर्श भी  ले सकते हैं ।

हमारे हथेली में मुख्य रूप से तीन रेखाएं पाईं जाती हैं ।



  1. जीवन रेखा 



  1. मस्तिष्क रेखा 



  1. हृदय रेखा


इसके अलावा कुछ सहायक रेखाएं भी हमारी हथेली में होती हैं -



  1. भाग्य रेखा 



  1. सूर्य रेखा


यह भी पढ़ें:- ज्योतिष में बसंत पंचमी का महत्व



हथेली में नौकरी रेखा -


सूर्य रेखा ही नौकरी रेखा कहलाती है । हमारी हथेली में सूर्य रेखा जितनी लंबी होती है हम उतना ही उच्च पद प्राप्त करने में सफल रहते हैं । सूर्य रेखा के अगल बगल जितनी सहायक रेखाएं होती है वो सूर्य रेखा को और अधिक बल प्रदान करती हैं । अर्थात जिस व्यक्ति के हाथ में लंबी सूर्य रेखा के साथ साथ सूर्य रेखा के आसपास सहायक रेखाएं भी होती हैं ऐसे व्यक्ति को जीवन में अलग अलग क्षेत्र में नौकरी मिलने के अवसर बनते हैं ।

अगर सूर्य रेखा में कोई रेखा मंगल पर्वत से आ कर मिल जाए तो व्यक्ति सैन्य बलों में नौकरी करता है ।

अगर बुध पर्वत से कोई रेखा सूर्य रेखा में मिलती है तो ऐसे लोग बंधन में रहकर नौकरी करना पसंद नहीं करते हैं । ऐसे लोग स्वतंत्र रूप से अपने कौशल के माध्यम से धनोपार्जन करना पसंद करते हैं ।

अगर आपकी हथेली में कोई रेखा सूर्य रेखा से शनि पर्वत की ओर जाती है तो ऐसे व्यक्ति न्याय व प्रबंधन के क्षेत्र में सफल होते हैं ।

यदि आपकी हथेली में कोई रेखा सूर्य रेखा से गुरु पर्वत की ओर जाती हुई दिखे इसका अर्थ है ऐसे लोग शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाते हैं । ऐसे लोग अध्यापन के कार्य में सफल होते हैं ।

अगर कोई रेखा चंद्र पर्वत से सूर्य रेखा में मिलती है तो ऐसे लोगों को स्त्री पक्ष का हमेशा सहयोग मिलता है । ऐसे लोग अपने जीवन में दूसरों के सहयोग से ही सफल हो पाते हैं।

जब कोई यात्रा रेखा सूर्य रेखा से मिलती है तो विदेश में जाने का अच्छा योग बनता है । आपको किसी विदेशी बड़ी कंपनी में नौकरी मिल सकती है ।

अगर सूर्य रेखा स्वयं ही चल कर चंद्र पर्वत पर पहुँच जाए तो ऐसे लोग कला क्षेत्र में बहुत सफल होते हैं ।

अगर सूर्य रेखा में कोई रेखा शुक्र पर्वत से आकर मिलती है तो ऐसे व्यक्ति विवाह के बाद बहुत शीघ्रता से तरक्की करने में सफल होते हैं । 

जिन लोगों की सूर्य रेखा भाई बहन रेखा से जुड़ जाती है ऐसे लोगों को अपने भाई या बहन का बहुत सहयोग मिलता है ।

यह भी पढ़ें:- अपनी कुंडली स्वयं कैसे पढ़ें ?



हथेली में नौकरी का योग -

सूर्य रेखा अगर उंगली से एकदम जुड़ी हुई होती है तो आपको कम उम्र में नौकरी मिल सकती है किन्तु अगर सूर्य रेखा और उंगली के बीच में थोड़ी खाली जगह होती है तो आपको नौकरी मिलने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है ।

अगर आपकी सूर्य रेखा पर कोई त्रिभुज जैसी आकृति बनी हुई हो तो आप अपनी नौकरी में बहुत तरक्की करेंगे । अपने कार्यक्षेत्र में आप सम्मान अर्जित करने में सफल रहेंगे ।

निष्कर्ष -

आपकी हथेली में सूर्य रेखा जितनी स्पष्ट होगी उतनी ही अच्छी नौकरी मिलने के योग बनेंगे । सूर्य रेखा के अलावा भाग्य रेखा भी अच्छी स्थिति में हो तो कम उम्र में अच्छी नौकरी पाने में कामयाबी मिलती है । सूर्य रेखा पर तिल होना नौकरी के लिए शुभ नहीं माना जाता है ।


यह भी पढ़ें:- मांगलिक योग कैसे बनता है?

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Rajendra Mahapatra

Rajendra Mahapatra

Astrology Hindi, English Exp: 7+ Year
Mala Chatterjee

Mala Chatterjee

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Madhavi Nage

Madhavi Nage

Vedic Astrology Hindi, English Exp: 8+ Years
Shobha Desai

Shobha Desai

Astrology Hindi, English Exp: 2+ Year
Navneet Pandey

Navneet Pandey

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Nikieta Dhanaani

Nikieta Dhanaani

Astrology, Numerology Hindi Exp: 4+ Year
Dr.MilanSolanki

Dr.MilanSolanki

Astrology&Ayurveda 4+ Year Exp. Hindi, English
Pranjali Khatawkar

Pranjali Khatawkar

Astrology

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.