USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

जानिए कुंडली में कर्ज के योग

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1727
जानिए कुंडली में कर्ज के योग

कुंडली में षष्ठम, अष्टम, द्वादश भाव कर्ज का कारक भाव और मंगल ग्रह कर्ज का कारक ग्रह माना जाता है। जब कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर हो या किसी अशुभ ग्रह के साथ युति में हो तो जातक कर्ज के नीचे दब जाता है।
इसके अलावा मंगल के अष्टम, द्वादश, षष्ठम भाव में होने पर एवं मंगल के अशुभ स्‍थान में होने की अवस्‍था में व्‍यक्‍ति को कर्ज लेना पड़ जाता है।
छठवां भाव और कर्ज की समस्या l

यह भी पढ़ें:- जानिये कैसा रहेगा आपका वैवाहिक जीवन !

हमारा जन्म होते ही हम सभी अपने प्रारब्ध के चक्र से बंध जाते हैं और जन्मकुंडली हमारे इसी प्रारब्ध को प्रकट करती है हमारे जीवन में सभी घटनाएं नवग्रह द्वारा ही संचालित होती हैं। आज के समय में जहाँ आर्थिक असंतुलन हमारी चिंता का एक मुख्य कारण है वहीँ एक दूसरी स्थिति जिसके कारण अधिकांश लोग चिंतित और परेशान रहते हैं वह है “कर्ज” धन का कर्ज चाहे किसी से व्यक्तिगत रूप से लिया गया हो या सरकारी लोन के रूप में ये दोनों ही स्थितियां व्यक्ति के ऊपर एक बोझ के समान बनी रहती हैं कई बार ना चाहते हुये भी परिस्थितिवश व्यक्ति को इस कर्ज रुपी बोझ का सामना करना पड़ता है वैसे तो आज के समय में अपने कार्यो की पूर्ती के लिए अधिकांश लोग कर्ज लेते हैं परन्तु जब जीवन पर्यन्त बनी रहे या बार बार सामने आये तो वास्तव में यह भी हमारी कुंडली में बने कुछ विशेष ग्रहयोगों के कारण ही होता है – हमारी कुंडली में “छटा भाव” कर्ज का भाव माना गया है अर्थात कुंडली का छटा भाव ही व्यक्ति के जीवन में कर्ज की स्थिति को नियंत्रित करता है जब कुंडली के
छठ्टे भाव में कोई पाप योग बना हो या षष्टेश ग्रह बहुत पीड़ित हो तो व्यक्ति को कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है जैसे यदि छठ्ठे भाव में कोई पाप ग्रह नीच राशि में भावस्थ हो,
छठ्ठेे भाव में राहु-चन्द्रमाँ की युति या
राहु-सूर्य के साथ होने से ग्रहण योग बन रहा हो,
छठ्ठेे भाव में राहु मंगल का योग हो,
छठ्ठे भाव में गुरु-चाण्डाल योग बना हो,


शनि-मंगल या केतु-मंगल की युति छठ्ठे भाव में हो तो …ऐसे पाप या क्रूर योग जब कुंडली के छटे भाव में बनते हैं तो व्यक्ति को
कर्ज की समस्या बहुत परेशान करतीहै- पेमेंट में बहुत समस्यायें आती हैं।


छठ्ठे भाव का स्वामी ग्रह भी जब नीच राशि में हो अष्टम भाव में हो या बहुत पीड़ित हो तो कर्ज की समस्या होती है ।इसके अलावा “मंगल” को कर्ज का नैसर्गिक नियंत्रक ग्रह माना गया है !!

यह भी पढ़ें:- कुंडली में धन का स्थान !!

अतः यहाँ मंगल की भी महत्वपूर्ण भूमिका है यदि कुंडली में मंगल अपनी नीच राशि(कर्क) में हो आठवें भाव में बैठा हो, अन्य प्रकार से अति पीड़ित हो तो भी कर्ज की समस्या बड़ा रूप ले लेती है

विशेष: –

यदि छठ्ठे भाव में बने पाप योग पर बलि बृहस्पति की दृष्टि पड़ रही हो तो कर्ज का रीपेमेंट संघर्ष के बाद हो जाता है या व्यक्ति को कर्ज की समस्या का समाधान मिल जाता है परन्तु बृहस्पति की शुभ दृष्टि के आभाव में समस्या बनी रहती है l

छठ्ठे भाव में पाप योग जितने अधिक होंगे उतनी समस्या अधिक होगी, अतः कुंडली का छठा भाव पीड़ित होने पर लोन आदि लेने में भी बहुत सतर्कता बरतनी चाहिये l

बहुत बार व्यक्ति की कुंडली अच्छी होने पर भी व्यक्ति को कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है जिसका कारण उस समय कुंडली में चल रही अकारक ग्रहों की दशाएं या गोचर ग्रहों का प्रभाव होता है जिससे अस्थाई रूप से व्यक्ति उस विशेष समय काल के लिए कर्ज के बोझ से घिर जाता है l

आप एक पेशेवर ज्योतिषी बनना चाहते हैं या ज्योतिष के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, ये सबसे अच्छे मुफ्त ज्योतिष पाठ्यक्रम हैं। ये फ्री कोर्स हैं। यह देखने का एक शानदार तरीका है कि क्या आप ज्योतिष के बारे में अधिक जानना चाहते हैं। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से जानें कि आपको अपने ज्योतिषीय जन्म चार्ट, करियर और भविष्य के बारे में क्या जानने की जरूरत है।

लेखक - ममता अरोड़ा

यह भी पढ़ें:- आज के समय में ज्योतिष का महत्व

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

ROHIT GUPTA

ROHIT GUPTA

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Mrs. Riddika Panchal

Mrs. Riddika Panchal

Numerology Expert
Madhavi Chavhan

Madhavi Chavhan

Astrology Marathi, Hindi, English Exp: 5+ Year
Deeksha Diwakar

Deeksha Diwakar

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Ekansh Sharma

Ekansh Sharma

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Mukesh Yadav

Mukesh Yadav

Astrology Hindi, English Exp: 10+ Year
Anshikaa

Anshikaa

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
KVN Swamy

KVN Swamy

Astrology Hindi, English, Telugu Exp: 5+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.