USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

जाने कैसे होते हैं मूलांक 8 वाले लोग

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 3029
जाने कैसे होते हैं मूलांक 8 वाले लोग

हममें से कई लोगो को ये जानकरी होगी कि हमारा मूलांक 8 है। यदि आप इस बारे में नही जानते हैं तो हम आपको बताते हैं।यदि व्यक्ति का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 8 है। 17 तारीख यानी 1 और 7 का जोड़ 8, इसी तरह 26 तारीख का जोड़ हुआ 2+6= 8। यदि आपकी जन्मतिथि इस तीनो तारीखों में से एक है तो आप इस पूरे लेख numerology 8 in hindi को ध्यान से पढ़े क्योकि इसमें आपको आपके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने वाली है।

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।


स्वभाब


जिन व्यक्ति का मूलांक 8  है उनका स्वानी है शनि ग्रह। इस मुलाकं के व्यक्ति अन्तर्मुखी होते हैं अर्थात वो अपने आप में रहते हैं और दूसरो से ज्यादा घुलते मिलते नही हैं। इन्हें सिर्फ अपने काम से मतलब होता है और वो हर विषय पर गंभीरता से विचार करते है।

इस मूलांक के व्यक्ति का मन निश्छल, शांत और गंभीर होता है। हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह का मूलांक 8 ही है। इस अंक के स्वामी शनि गृह धीरे धीरे अन्तरिक्ष में बढ़ते हैं इसलिए इस मूलांक के व्यक्ति भी अपने जीवन में सफलता की ओर धीरे धीरे बढ़ते हैं। उनके सफलता पाने के रास्ते में कई परेशानियाँ आती रहती हैं। ये व्यक्ति देश और दुनियां के लिए कुछ खास और बढ़ा करने वाले होते हैं लेकिन फिर भी लोगो द्वारा उन्हें नज़रन्दाज कर दिया जाता है अर्थात उनकी बातो और कामो पर लोगो का बहुत कम ध्यान जाता है।


व्यक्तित्व (numerology 8 personality)


ऐसे व्यक्ति एकांत और शांति में रहना पसंद करते है इसी कारण वो समाज से कटे कटे से रहते हैं। ऐसे लोग अगर कोई लक्ष्य बना लेते हैं तो उसे पूरा जरुर करते हैं। वो उनके रास्ते में आने वाली परेशानियों से कभी नही घबराते। इस मूलांक के लोग अपने क्षेत्र में कम ही असफल होते हैं। डिम्पल कपाडिया,बी.वी.रमन, दादा कोडके और अभिनेता धर्मेन्द्र मूलांक 8 के ही हैं। 


शिक्षा


ये लोग पढने में अच्छे होते हैं और ज्यादातर अच्छी शिक्षा पाने की कोशिश करते है और इस वजह से उनको थोडा बहुत संघर्ष करना पड़ता है। उनके सामने परेशानियाँ आती हैं लेकिन फिर वो भी उनसे न घबराकर उसका सामना करते हुई उच्चतर शिक्षा पा लेने में सफल हो जाते हैं।


आर्थिक स्थिति


इस मूलांक वालो को पैसा जमा करने की प्रवृत्ति होती है इसी कारण उनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी ही बनी रहती है। ऐसे व्यक्ति फालतू खर्चो में विश्वास नही करते हैं। अगर कोई खर्चा करना पढ़ जाए तो बहुत सोच समझकर, विचार करके खर्चा करते हैं। मूलांक के लोग ज्यादातर धनी होते हैं।


सम्बन्ध


इस मूलांक के लोगो का अपने परिवार से और अपने मित्रो से और अपने आस पास के लोगो से सामान्य रिश्ता होता है। कभी कभी उनके पिता और उनमें मतभेद हो सकता है। क्योकि ये ज्यादा घुलते मिलते नही हैं इनके दोस्त भी कम होते हैं। इस मूलांक के लोगो की 3-4-5-7-8 मूलांक वालो से ज्यादा बनती है।

यह भी पढ़ें:- शिक्षा/उच्च शिक्षा में सहायक ग्रह।


विवाह/ प्रेमसंबंध


जिन पुरषों का मूलांक 8 होता है उनका प्रेम सम्बन्ध स्थिर नही रहता लेकिन इस मूलांक की स्त्रियाँ अपने संबंधो के मामले में होशियार होती हैं। इस मूलांक वाले व्यक्तियों का विवाह देर से 29 - 30 वर्ष के आस पास होता है। इनके गृहस्थ जीवन में परेशानियाँ आती रहती हैं। पति और पत्नी में अनबन बनी रहती है और संतान भी बहुत देर से होती है। लेकिन ऐसे व्यक्तियों को जो संतान होती हैं वो भी पैसा जोड़ने में उनकी मदद करते हैं।


कार्यक्षेत्र(numerology 8 career)

मूलांक 8 वाले व्यक्ति मेहनती होते हैं और सफलता पाने के लिए लगन से काम करते है। इस अंक के लोग ज्यादातर हार्डवेयर स्टोर, डॉक्टर, मशीनरी, कैमिस्ट, बीमा एजेंट, ठेकेदार आदि हो सकते हैं। कुछ व्यक्ति मजदूरी का काम भी करते है।


स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के विषय में कहे तो इस मूलांक के व्यक्ति को तिल्ली, यकृत, मल, मूत्र, उदर, गुर्दे के रोग, गठिया,रक्त रोग त्वचा, फोड़ा आदि स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस मुलाकं के वृद्ध जनों को कम सुनाई और दिखाई देने की सम्भावना होती है। इन्हें हमेशा शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करना चाहिए और मांसाहार से दूर रहना चाहिए।


मूलांक वाले व्यक्तियों के लिए शुभ तारीखे और रंग

इन व्यक्तियों के मुलाकं 8 वाली तारीखे 8, 17 और  26 शुभ होती हैं। वार की बात करे तो सोमवार,बुधवार,गुरुवार और शुक्रवार इनके लिए शुभ होते हैं। रंगों की  बात करे तो इनके शुभ रंग हैं काला, गहरा भूरा और नीला।

इस लेख को पढने के बाद हमे आशा है कि मूलांक 8 वाले व्यक्ति अपने बारे में सम्पूर्ण रूप से जान पाए होंगे और इन्हें ध्यान में रखकर जीवनपथ में आगे बढ़ेंगे। 

यदि आप अपने numerology 8 in Hindi या किसी और मूलांक के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जानना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करे।

सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:- बुधादित्य योग क्या है और आपकी कुंडली में बना यह योग आपको क्या क्या लाभ देगा

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Debashis Sahoo

Debashis Sahoo

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Mamta Arora

Mamta Arora

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Arti Walia

Arti Walia

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Upma Majumdar

Upma Majumdar

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Dr Pooja Garg

Dr Pooja Garg

Astrology Hindi, English Exp: 7+ Year
Preethi Puthenpura

Preethi Puthenpura

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Jigyasa Agrawal

Jigyasa Agrawal

Astrology Hindi, English Exp: 6+ Year
Ajay Kumar

Ajay Kumar

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.