USD ($)
₹
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
€
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

कितना चमत्कारी है अंक 9? अंक ज्योतिष की मदद से जानें

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 52698
कितना चमत्कारी है अंक 9? अंक ज्योतिष की मदद से जानें
अंकों की सीरीज में आज हम अंतिम अंक यानि अंक 9 की बात करने जा रहे हैं। इसके पहले के  लेखों में हम अंक 1 से लेकर अंक 8 तक के बारे में अंक ज्योतिष की मदद से विस्तार से बात कर चुके हैं। 

आज के लेख में हम जानेंगे कि अंक 9 के स्वामी ग्रह कौन हैं? अंक ज्योतिष में अंक 9 का क्या महत्व है? अंक 9 के जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है? इसके साथ ही अंक 9 के जातकों के मैत्रीय संबंध व वैवाहिक संबंधों का भी विश्लेषण करेंगे। साथ ही अंक 9 के मित्र अंक व अंक 9 के जातकों के कार्यक्षेत्र व आर्थिक स्थिति को भी अंक ज्योतिष की मदद से समझेंगे। अंत में मूलांक 9 के भविष्य 2022 का संक्षेप में विवेचन करेंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए अपना लकी अंक और अपने नंबर के बारे में तथ्य। भारत के सर्वश्रेष्ठ अंकशास्त्री से जुड़ें और अपने अंक, व्यक्तित्व के बारे में जानें।

9 अंक किस ग्रह का है?


अंक ज्योतिष में अंक 9 मंगल ग्रह का माना जाता है। मंगल साहस, पौरुष व शक्ति के प्रतीक ग्रह हैं इसलिए अंक 9 को शक्ति के अंक के नाम से भी जाना जाता है। 

अंक 9 के जातकों का व्यक्तित्व व स्वभाव-


अंक 9 वाले जातक जुझारू व्यक्तित्व के धनी होते हैं।  ऐसे लोग किसी भी समस्या से आसानी से हार नहीं मानते हैं बल्कि उस समस्या का डट कर सामना करने में विश्वास रखते हैं। अपने साहस व आत्मविश्वास से ऐसे जातक अपने जीवन में आने वाली सभी तरह की बाधाओं से पार पा लेते हैं। स्वभाव से दूसरों की मदद करने वाले अंक 9 के जातक अपनी ऊर्जा को परहित में लगाना पसंद करते हैं। इसके अलावा अंक 9 के जातक समय के बहुत पाबंद होते हैं। हर एक कार्य को उसकी समय सीमा में ही पूरा करने का सदैव प्रयास करते हैं। अंक 9 के जातक अपने आत्मसम्मान को हमेशा सबसे ऊपर रखते हैं।

अंक 9 के मित्र अंक-


अंक ज्योतिष में अंक 3 व अंक 6 को अंक 9 का मित्र अंक माना गया है। अंक 3 व अंक 6 वाले जातकों से अंक 9 वाले जातकों के मैत्रीय संबंध बहुत लंबे समय तक चलते हैं और इन मित्रों से जातक को अत्यंत प्रेम होता है। अंक 9 वाले जातक मित्रता निभाने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। इसके अलावा अंक 2 को भी अंक 9 का मित्र अंक माना जाता है। 

अंक 9 के जातकों के कार्यक्षेत्र -


शारीरिक बल से जुड़े क्षेत्र अंक 9 के जातकों के लिए सबसे अधिक शुभ माने जाते हैं। ऐसे क्षेत्रों में खेल कूद से जुड़े क्षेत्र, सैन्य बल का क्षेत्र , पुलिस क्षेत्र आदि सम्मिलित हैं। इसके अलावा अंक 9 वाले जातक रियल स्टेट के कारोबार में भी सफलता प्राप्त करते हैं। मंगल ग्रह की कृपा दृष्टि के फलस्वरूप ऐसे जातक कृषि क्षेत्र व मवेशी पालन से भी अच्छा धन लाभ कमा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:- अंक ज्योतिष की मदद से अंक 7 से जुड़े सभी पहलुओं का विश्लेषण

अंक 9 के जातकों के लिए शुभ रंग-


अंक ज्योतिष में हल्के रंग अंक 9 वाले जातकों के लिए शुभ माने गए हैं। हल्के रंगों में सफेद रंग, हल्का नीला, गुलाबी आदि रंग प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन रंगों को शरीर के ऊपरी हिस्से में धारण करने से जातक को अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

अंक 9 के जातकों के लिए शुभ दिशा -


अंक 9 वाले जातकों के लिए पूर्व दिशा व उत्तर-पश्चिम दिशा सर्वाधिक शुभ मानी जाती हैं। जातक के द्वारा इस दिशा की ओर किए कार्यों के सफल होने की संभावना बहुत अधिक होती है।
अंक 9 के जातकों का स्वास्थ्य-

अंक 9 के जातक वैसे तो शारीरिक रूप से काफी मजबूत होते हैं किन्तु रक्त से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना इन्हें अपने जीवन में करना पड़ता है। 
निष्कर्ष-

इस प्रकार से आज हमने अंकों की सीरीज के अंतिम अंक 9 से जुड़े हुए सभी पहलुओं का विस्तार से विश्लेषण किया। 

निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष कक्षाएं यहां आपके लिए हैं। एस्ट्रोलोक सबसे अच्छा वैदिक ज्योतिष संस्थान है जहां भारत के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी आपको प्रमाण पत्र के साथ वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा विज्ञान, चिकित्सा ज्योतिष के बारे में सिखाएंगे। अभी दाखिला ले।

यह भी पढ़ें:- अंक 5 के विषय में क्या कहता है अंक ज्योतिष?

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Deeksha Diwakar

Deeksha Diwakar

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Mala Chatterjee

Mala Chatterjee

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Divyam Gupta

Divyam Gupta

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Revathi Shridhar

Revathi Shridhar

Astrology Hindi, English Exp: 8+ Year
Madhavi Chavhan

Madhavi Chavhan

Astrology Marathi, Hindi, English Exp: 5+ Year
Kalyani manna

Kalyani manna

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Laxmi Khandelwal

Laxmi Khandelwal

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Srishti Aggarwal

Srishti Aggarwal

Astrology 3+ Year Exp. English, Hindi

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.