USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

इन राशियों की लड़कियां होती हैं बेहद गुस्सैल

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1380
इन राशियों की लड़कियां होती हैं बेहद गुस्सैल
हर एक व्यक्ति का स्वभाव एक दूसरे से अलग होता है, चाहे फिर वो लड़का हो या लड़की। कोई बहुत विनम्र होता है तो कोई बहुत जिद्दी। दरअसल किसी भी व्यक्ति का स्वभाव उसकी राशि व स्वामी ग्रह ओर निर्भर करता है। ककुह राशियाँ ऐसी होती हैं जिनके जातक बहुत शांतिप्रिय होते हैं तो कुछ राशियाँ ऐसी भी होती हैं जिनके जातक हमेशा तूफान सिर पर उठाए रहते हैं। आज के लेख में हम जाने वाले हैं कि ज्योतिष में ऐसी कौन सी राशियाँ बताई गई हैं जिन राशियों की लड़कियाँ बहुत गुस्सैल स्वभाव की होती हैं? 

बहुत अधिक गुस्सा करना किसी के लिए भी अच्छा नहीं कहा जा सकता है। किन्तु कुछ लोगों का अपने गुस्से पर कोई नियंत्रण नहीं होता है ऐसे लोग अपने गुस्से से कई बने बनाए काम भी बिगाड़ लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार निम्नलिखित राशियों की लड़कियां बेहद गुस्सैल स्वभाव की होती हैं-

  1. मेष राशि

  2. सिंह राशि

  3. वृश्चिक राशि

  4. मकर राशि


आइए अब क्रम से इन सभी राशि वाली लड़कियों के विषय में विस्तार से जान लेते हैं-

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।

मेष राशि वाली लड़कियां-


मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है। मंगल ऊर्जा व साहस के कारक ग्रह हैं। यही ऊर्जा व साहस कभी कभी गलत दिशा में चला जाता है जो गुस्से के रूप में हमारे सामने आता है। इसीलिए मेष राशि कई लड़कियां बहुत ही जिद्दी व गुस्सैल स्वभाव की मानी जाती है। गुस्से के कारण अपने जीवन में इन्हें कई भारी नुकसान भी उठाने पड़ते हैं। लेकिन यह एक ऐसी चीज है जिस पर इनका अपना कोई नियंत्रण नहीं होता है। इसी के चलते कई बार कार्यक्षेत्र या परिवार में इन्हें कलह का सामना करना पड़ता है।

सिंह राशि वाली लड़कियाँ-


सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह को माना जाता है। सूर्य हमारे आत्मविश्वास के कारक ग्रह हैं। लेकिन आत्मविश्वास के भी दो रूप होते हैं। एक आत्मविश्वास से व्यक्ति तरक्की करता है तो आत्मविश्वास की अधिकता या अतिआत्मविश्वास से व्यक्ति गलत रास्ते को भी सही समझ लेता है। यह कभी कभी बहुत गुस्से या अहंकार का रूप ले लेता है। इसीलिए सिंह राशि की लड़कियों का स्वभाव गुस्से वाला माना जाता है। अपने वैवाहिक जीवन में भी ऐसी लड़कियां अपने जीवन साथी पर पूरा दबदबा बना कर रखती हैं जिसके चलते कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। 

यह भी पढ़ें:- जानिए उंगली में मोती रत्न पहनने के फायदे

वृश्चिक राशि वाली लड़कियाँ-


वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है। मंगल ग्रह पौरुष व साहस के प्रतीक हैं। इसीलिए वृश्चिक राशि की लड़कियों को जिद्दी व गुस्सैल स्वभाव का माना जाता है। इस राशि की लड़कियां सामने वाले व्यक्ति पर अपना पूरा प्रभाव बना कर रखती हैं। अगर इनकी बात से कोई सहमत नहीं होता है तो ये गुस्सा भी बहुत जल्दी हो जाती हैं। इसके चलते इन्हें अपने निजी रिश्तों में कई बार परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि ऐसी लड़कियां बहुत मेहनती और बुद्धिमान भी होती हैं।
मकर राशि वाली लड़कियां-

मकर राशि का स्वामी शनि देव को माना जाता है। शनि न्याय के कारक ग्रह हैं। इस राशि की लड़कियां अपने सामने कुछ भी गलत होते हुए नहीं देख सकती हैं। ऐसा होने पर वो तुंरत उसका विरोध करती हैं। कई बार यह विरोध गुस्से का रूप ले लेता है। स्वभाव से बहुत मेहनती यह लड़कियां बहुत जिद्दी भी होती हैं। इसलिए कई बार इनके आसपास के लोगों को इनके गुस्से का शिकार बनना पड़ता है। 
निष्कर्ष-

इस प्रकार से हमने जाना कि ज्योतिष में मेष राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि व मकर राशि की लड़कियों को गुस्सैल व जिद्दी स्वभाव का माना जाता है। इसके पीछे इनके स्वामी ग्रह का प्रभाव होता है। 

ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम सीखें। वैदिक ज्योतिष संस्थान (एस्ट्रोलोक) सर्वश्रेष्ठ ज्योतिष पाठ्यक्रम ऑनलाइन प्रदान करता है, जहां आप चिकित्सा ज्योतिष, हस्तरेखा पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम जैसे अन्य पाठ्यक्रम पा सकते हैं। मुफ़्त ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम के लिए आज ही शामिल हों और चरण दर चरण सीखना शुरू करें। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल आपको एक पेशेवर ज्योतिषी बनने के लिए मार्गदर्शन करेंगे। ज्योतिष कक्षाओं में ऑनलाइन नामांकन करें।

यह भी पढ़ें:- घर की बैठक के लिए सबसे शुभ दिशा

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Dr.MilanSolanki

Dr.MilanSolanki

Astrology&Ayurveda 4+ Year Exp. Hindi, English
Ajay Kumar

Ajay Kumar

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Pankaj Bahl

Pankaj Bahl

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Renu joshi

Renu joshi

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Mukesh Yadav

Mukesh Yadav

Astrology Hindi, English Exp: 10+ Year
Anil Khandekar

Anil Khandekar

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Dr Pooja Garg

Dr Pooja Garg

Astrology Hindi, English Exp: 7+ Year
Baneshwar Pai

Baneshwar Pai

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.