USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

घर में ख़ुशहाली लाने के लिए अपनाएं ये प्रभावकारी वास्तु टिप्स

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1860
घर में ख़ुशहाली लाने के लिए अपनाएं ये प्रभावकारी वास्तु टिप्स

घर वो स्थान है जहाँ पर व्यक्ति को सुकून मिलता है। वो वहां अपने परिवार के साथ सुख शांति से रहना चाहता है। दिन भर की व्यस्ततम जिंदगी और तनाव भरे दिन के बाद जब व्यक्ति अपने घर आता है तब उसकी थकान थोड़े से आराम से ही दूर हो जाती है। व्यक्ति काम ही इसलिए करता है कि उसे सुकून और सुख शांति मिले। घर में सुख शांति और आराम का आधार है घर में पंचतत्व का संतुलन। घर का हर कोना और घर की हर वास्तु तत्व को दर्शाती है। आज हम आपको कुछ वास्तु टिप्स(vastu tips for house) बताने वाले हैं जो आपके घर के वास्तु दोष कम करने में मदद करेगे।

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।

वास्तु शास्त्र अनुसार यदि किसी का घर हमेशा व्यवस्थित रहता है वहां पर सकारात्कमक ऊर्जा रहती है, घर में रहने वाले लोग निरोगी, शांत, आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं। वास्तु (Vastu Tips)के अनुसार घर की साजसज्जा में इस्तेमाल की जाने वाली चीजो का वास्तु दोष को दूर करने और उसे कम करने में बहुत बढ़ा हाथ होता है। जिन घरो का वास्तु बहुत मजबूत और सही होता है वहां पर सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहता है।

वास्तु में साज सजावट के साथ साथ इस बात का भी असर पडता है कि घर में पूजा स्थल किस दिशा में है और पूजा स्थल की स्थिति कैसी है, अर्थात वहां कौन कौन सा सामना रखा हुआ है, वहां साफ़ सफाई कितनी है आदि। यदि पूजा स्थल सही दिशा में न हो और उसके ऊपर फालतू का और भारी सामान रखा गया हो तो इससे सकारात्मक ऊर्जा के स्थान पर नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होने लगती है। घर में सुख शांति, समृद्धि और मन की शांति के लिए मंदिर का ईशान कोण अर्थात उत्तर-पूर्व में होना सही माना जाता है क्योकि इस दिशा में देवताओं का निवास माना जाता है। इतना ही नही ये भी ध्यान देना जरुरी है कि मंदिर के नीचे या ऊपर रसोई, शौचालय या सीढियां न हो।


वास्तु दोष दूर करने के टिप्स (Vastu Tips)


  • आपके घर में साफ़ सफाई है और घर में बहुत धन भी आता है लेकिन वो टिकता  नही है तो ये वास्तु दोष है। इस वास्तु को ठीक करने के लिए यदि आपके घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में नीला रंग है तो उसे हटाने से फर्क पड़ेगा। नीले की जगह इस दिशा में गुलाबी या हल्का नारंगी रंग इस्तेमाल करे।
  • घर में धूल मिटटी, मकड़ी के जले आदि नही होने चाहिए। समय समय पर घर की सफाई करने समय अच्छे से जाले और धूल हटा लें क्योकि गंदगी से घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होने लगती है।
  • वास्तु अनुसार घर के बाहर पार्किंग के लिए हमेशा उत्तर पश्चिम दिशा में ही बनाए। ये दिशा शुभ मानी जाती है।
  • घर के बाहर लगाए गए पौधों पर नियमित रूप से पानी डाले और सफाई रखे।  यदि कोई पौधा सूख रहा है तो उसे हटा दें क्योकि सूखे पौधे नकरात्मकता लाते हैं।
  • किचन में प्लेटफार्म के आग्नेय कोण दिशा में गैस चूल्हा होना चाहिए और दोनों ही तरफ से थोड़ी सी जगह छोड़ना शुभ माना जाता है।
  • बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल न रखे और अगर है तो उसे पूर्व या उत्तर दिशा में रखे और जब भी सोने जाए शीशे को कपडे से ढक दें। 

यह भी पढ़ें:-  जानें गोमेद रत्न पहनने के सभी फायदे 

  • व्यक्ति को सोते समय कभी भी अपने पैर दक्षिण दिशा की ओर नही करना चाहिए।  अगर व्यक्ति इस दिशा में पैर रखकर सोएगा तो उसे घबराहट, बैचनी हो सकती है जिससे उसे नींद नही आएगी।इतना ही नही घर के मुख्य दरवाजे की ओर भी पैर करने नही सोना चाहिए। जब भी सोए पश्चिम दिया या पूर्व दिशा की ओर पैर करके सोए। ऐसे सोने से आप में आध्यात्मिक विचार और भावनाएं जागेगी।
  • घर में कभी भी कटीली झाड़ियो और कैक्टस के पौधे नही लगाने चाहिए।
  • घर की ईशान दिशा, उत्तर दिशा वायव्य दिशा और पूर्व दिशा में हमेशा हल्का सामान ही रखे।
  • घर में दक्षिण-पूर्व दिशा अग्नि उपकरण रखे और विद्युत उपकरण का सही ढंग से रख रखाव करे। उनमे से यदि कोई आवाज आ रही है तो उसे ठीक करवा लें।
  • घर में गेस्ट रूम पश्चिम या उत्तर दिशा में होना चाहिए। वास्तु अनुसार ऐसा करने से मेहमानों के साथ मधुर सम्बन्ध बने रहते हैं।
  • वास्तु अनुसार अगर उत्तर-पूर्व दिशा में यदि दवाइयां रखी जाए तो शुभ होता है क्योकि ऐसा माना जाता है इस दिशा में रखने से व्यक्ति पर दवाइयों का असर बहुत जल्दी होता है।
  • घर में दूध वाले पौधे या पेड़ जैसे बरगद आदि नही लगाने चाहिए क्योकि वास्तु अनुसार इससे नकारात्मकता आती है जिसका असर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पडता है। 
  • घर के बाहर तुलसी का पौधा लगाना चाहिए और रोज सुबह और संध्या के समय दिया जगाना भी शुभ माना जाता है।
  • घर में पानी की टंकी आग्नेय कोण अर्थात पूर्व और दक्षिण दिशा के मध्य में रखे। ध्यान रखे पानी की निकासी आग्नेय कोण में नही होनी चाहिए। इस दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है।
  • यदि घर में वास्तु दोष है तो सुबह शाम शंख बजाए।शंख की आवाज से सकारात्मकता फैलती है और घर ऊर्जावान हो जाता है। शंख में लक्ष्मी जी का वास होता है। शंख न होने पर घंटी भी बजाई जा सकती है।
  • घर की दक्षिण दिशा में झाड़ू और पोछा रखे और उस पर पैर भी नही लगने चाहिए। सीढियों के नीचे कभी भी झाड़ू और पोछा न रखे।
  • पैसे हमेशा तिजोरी में मध्य खाने मे रखे। तिजोरी में वाद विवाद और मुक़दमे से जुड़े पेपर रखना वास्तु अनुसार शुभ नही होता है।
  • घर में टूटा हुआ आईना न रखे और न ही दो आईने एक दूसरे के सामने हो। ऐसी स्थिति में आर्थिक नुक्सान हो सकता है। वास्तु अनुसार गोल आईने की जगह वर्गाकार या आयातकार आइना लगाना शुभ होता है।
  • वास्तु अनुसार घर के मृत सदस्यों के फोटो को कभी भी मंदिर नही लगाना चाहिए।

आप भी घर के वास्तु दोष के लिए वास्तु टिप्स (vastu tips for happy home) अपनाकर देखे और उससे हुए बदलाव को हमे कमेंट करके बताएं।

सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:- बुधादित्य योग क्या है और आपकी कुंडली में बना यह योग आपको क्या क्या लाभ देगा

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Udayan Dalmia

Udayan Dalmia

Astrology 4+Year Exp. Hindi, English
Dr. N H Sahasrabuddhe

Dr. N H Sahasrabuddhe

Vastu Expert
Madhusudhan Rao

Madhusudhan Rao

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Renu joshi

Renu joshi

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Mukesh Yadav

Mukesh Yadav

Astrology Hindi, English Exp: 10+ Year
Vishnu Dhanuka

Vishnu Dhanuka

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
ROHIT GUPTA

ROHIT GUPTA

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Kunal

Kunal

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.